फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhimtal: सीडीओ कार्यालय में गरजे गैंग मेट, मानदेय बढ़ाने और पूरा रोजगार देने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन

गायत्री जोशी Updated Wed, 21 Jan 2026 04:47 PM IST

जिला पंचायत के गैंग मेटों ने बुधवार को राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में भीमताल विकास भवन कार्यालय में रोजगार को लेकर धरना प्रदर्शन किया। हरीश पनेरू ने कहा कि जिला पंचायत के गैंग मेटों को पहले साल भर नौकरी में रखा जाता था लेकिन अब 72 दिन का रोजगार कर दिया है। साथ ही 500 रुपये मजदूरी के बजाए 350 रुपये की मजदूरी दी जा रही है। रोजगार पूरा नहीं मिलने और मजदूरी कम मिलने से मजदूरों को परिवार का खर्चा चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पनेरू ने कहा कि विधायक, सांसद और अधिकारियों का तो वेतन बढ़ रहा है लेकिन मजदूरों का मानदेय में कटौती की जा रही है। पनेरू ने जिला पंचायत अधिकारी को फोन कर जल्द सालभर रोजगार और मानदेय नहीं बढ़ाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। गैंग मेट केडी पलड़िया ने कहा कि रोजगार में कटौती और कम मानदेय मिलने से परिवार का खर्चा और बच्चों की फीस नहीं भर पा रहे हैं। उन्होंने कहा अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो परिवार के साथ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस युवा कांग्रेस नेता नीरज कुमार मोनू, खीमानंद बेलवाल कुंदन सिंह रौतेला, पूरन सिंह भंडारी, राम किशन, उमेश शर्मा, राजेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, रामलाल, कैलाश राम, नारायण सिंह, जमन सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें