फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रामनगर में वन विभाग की टीम ने बाघ को किया ट्रैंक्यूलाइज, जांच के लिए सैंपल हैदराबाद भेजा

गायत्री जोशी Updated Sat, 10 Jan 2026 05:08 PM IST

रामनगर में वन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार रात दो बजे बबलिया क्षेत्र से नर बाघ को ट्रैंक्यूलाइज किया है। बाघ को रेस्क्यू सेंटर लाया गया जहां सैंपल लेकर सीसीएम हैदराबाद भेजे गए। रिपोर्ट आने के बाद ही महिला पर हमला करने वाले बाघ का पता चल सकेगा। बीते शुक्रवार को कॉर्बेट के ढेला जोन में लकड़ी लेने गई सांवल्दे पश्चिमी निवासी सुखिया देवी को बाघ ने मार दिया था। घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। शनिवार से वन्यजीव चिकित्सक की टीम बाघ को ट्रैंक्यूलाइज करने में जुटी थी। बृहस्पतिवार को बाघ बबलिया क्षेत्र के आसपास दिखाई दे रहा था। सीटीआर उपनिदेशक राहुल मिश्रा ने बताया कि वन्यजीव चिकित्सक डॉ. दुष्यंत शर्मा ने शाम सात बजे से रेस्क्यू वैन में डेरा जमाया था। बताया कि बाघ को देर रात दो बजे ट्रैंकुलाइज किया गया। बाघ की उम्र करीब आठ से नौ साल के करीब है। उसे ढेला स्थित रेस्क्यू सेंटर में रखा गया है। बताया कि सैंपल जांच के लिए सीसीएम हैदराबाद भेजा गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें