फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नैनीताल में सैलानियों की भीड़, 70% होटलें फुल

Heera Updated Sun, 28 Jun 2026 11:29 PM IST

मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग भारी संख्या में नैनीताल घूमने पहुंच रहे हैं। पर्यटकों के आने से पूरी सरोवर नगरी सैलानियों से गुलजार हो चुकी है। समर सीजन और वीकेंड होने के कारण नैनीझील, मॉलरोड, टिफिन टॉप और इको केव गार्डन जैसी मशहूर जगहों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। भीड़ का आलम यह है कि नैनीताल के लगभग 70 फीसदी से ज्यादा होटल और होमस्टे पूरी तरह बुक हो चुके हैं। इस बंपर आमद से स्थानीय टैक्सी चालकों, नाव चलाने वालों और छोटे दुकानदारों का व्यापार बहुत अच्छा चल रहा है। शहर को लंबे जाम से बचाने के लिए पुलिस और प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। बाहर से आने वाली गाड़ियों को रूसी बाईपास और नारायण नगर पार्किंग में ही रोका जा रहा है। वहां से पर्यटकों को शटल बसों के जरिए मुख्य शहर भेजा जा रहा है। प्रशासन ने सलाह दी है कि सैलानी होटल की एडवांस बुकिंग कराकर ही यहां आए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें