फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में सेवा पखवाड़े के तहत स्वच्छता अभियान चला, पौधारोपण कर वन संरक्षण का लिया संकल्प

हीरा मेहरा Updated Tue, 30 Sep 2025 05:20 PM IST

रामनगर में 17 सितंबर से चल रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत नगर वन में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर वन में स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही पौधारोपण कर वनों को बचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन से लेकर दो अक्तूबर तक इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बताया कि कार्यक्रम के चलते लोगों में स्वच्छता और पौधारोपण को लेकर जागरूकता बड़ी है। इस दूरान कार्यक्रम में डीएफओ ध्रुव मर्टोलिया, ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी, राकेश नैनवाल, इंदर रावत, गणेश रावत, शेखर तिवारी, समेत कई लोग मौजूद रहे

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें