हल्द्वानी में संवैधानिक अधिकार संघर्ष समिति से जुड़े लोगों ने टिहरी जिले में हुए केतन हत्याकांड के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। समिति के बैनर तले लोग रविवार की शाम बुद्ध पार्क में एकत्र हुए और नैनीताल रोड होते हुए कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान वक्ताओं ने केतन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच, फास्ट ट्रेक कोर्ट में सुनवाई, दोषियों को फांसी की सजा, पीड़ित परिवार को मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की मांग उठाई। कैंडल मार्च में जीआर टम्टा, दीपक चनियाल, मुकेश चंद्र बौद्ध, जगदीश कुमार, पीआर पांडे, अविनाश आदि शामिल रहे।