फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रामनगर के मुख्य चौराहे पर दिखा सांभर

रामनगर के मुख्य लखनपुर चुंगी पर सांभर आ गया। जिसे देखते हुए स्थानीय लोग व पर्यटक उत्साहित दिखे। वही सांभर के आबादी में आने से वन कर्मी चिंतित हैं। बृहस्पतिवार देर रात कोसी बैराज के आसपास दिखाई देने वाला सांभर आबादी क्षेत्र के लखनपुर चुंगी चौराहे पर आ गया। जिसके बाद सांभर को देखकर लोग काफी उत्साहित हुए। इस दौरान लोगों ने सेल्फी भी ली। वही सांभर करीब आधे घंटे तक आबादी के आसपास घूमता रहा। जिसके बाद वह वापस लौट गया। रेंजर शेखर तिवारी ने बताया कि सांभर को जल्द रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि भोजन की तलाश में सांभर आबादी में आया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें