फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी एमबीपीजी में बवाल: दो गुटों में हुई हाथापाई, भीड़ ने पुलिस के सामने छात्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

हीरा मेहरा Updated Wed, 17 Sep 2025 10:43 AM IST

हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में जुलूस निकालने के दौरान छात्रनेताओं के दो गुट आमने-सामने आ गए। इस बीच कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक गुट ने दूसरे गुट के छात्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जान बचाने के लिए छात्र काॅलेज परिसर के कक्ष में घुसा तो भीड़ ने वहां भी पीछा नहीं छोड़ा और मारपीट की। सुरक्षा में तैनात पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पुलिस के सामने कॉलेज में दो घंटे तक अराजकता का माहौल रहा। मंगलवार को कॉलेज परिसर में एबीवीपी के समर्थित अध्यक्ष प्रत्याशी अभिषेक गोस्वामी और निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी कमल बोरा ने अपने-अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान दोपहर डेढ़ बजे दोनों गुट बास्केटबाल मैदान के पास आमने-सामने आ गए। इस बीच समर्थकों में हाथापाई हो गई। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले। हंगामा बढ़ने पर जुलूस में शामिल छात्र-छात्राओं ने भागकर जान बचाई। इस दौरान छात्र विशाल चौधरी को पीटा गया। किसी तरह उसने कॉलेज के कक्ष में घुसकर अपनी जान बचाई। वहां भी उससे मारपीट हो गई। एबीवीपी के समर्थित अध्यक्ष प्रत्याशी का आरोप है कि दूसरे गुट के जुलूस में धान मिल के कई बाहरी लोग शामिल थे। उन्होंने मारपीट कर माहौल खराब किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें