पतंजलि विश्वविद्यालय में भारतीय प्राच्य विद्या शो संस्थान के आयोजन को लेकर बाबा रामदेव ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखी और सनातन धर्म के खिलाफ समय-समय पर दिए जा रहे बयानों पर कड़ी आपत्ति जताई। स्वामी रामदेव ने कहा कि आज सनातन पर चौतरफा कुठाराघात किया जा रहा है। उन्होंने इस विषय पर चिंता जताते हुए सनातन धर्म के विरुद्ध की जा रही बयानबाजी का मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि इस तरह के बयानों पर गंभीरता से विचार किए जाने की जरूरत है। प्रेसवार्ता के दौरान बाबा रामदेव ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति यानी एससी-एसटी से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी।