प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखण्ड के बैनर तले व्यापारियों ने उक्त भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्यदायी संस्था के कार्यस्थान पर हाथ में बैनर लेकर प्रदर्शन किया प्रदर्शन का नेतृत्व वरिष्ठ समाजसेवी जेपी बडोनी ने व संचालन संरक्षक तेज प्रकाश साहू द्वारा किया गया प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी जेपी बडोनी ने कहा की हमारे केन्द्रीय राज्य नेतृत्व भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टालरेंस की नीति को बात करते हैं लेकिन अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि इस निर्माण दायी संस्था के साथ खुलकर भ्रष्टाचार का खेल खेल रहे हैं कार्यस्थल पर जलसंस्थान सीवर की अधिकारी श्रीमति मीनाक्षी मित्तल कभी भी नहीं खड़ी होकर कार्य देखती हैं निर्माण कार्य बहुत ही घटिया किस्म का हो रहा हैं।