अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मल्होत्रा पॉलीक्लिनिक में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर। अनाज मंडी ज्वालापुर के सहयोग से ब्लॉक बहादराबाद की ग्राम पंचायत अहमदपुर ग्रंट में हुआ आयोजन। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में फिजिशियन आयुर्वेद एवं पंचकर्म विशेषज्ञ और दंत रोग विशेषज्ञ ने मरीजों की मरीजों की जांच की। जनरल फिजिशियन डॉ. अनुरिता (गुप्ता) मल्होत्रा ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। अधिकांश मरीज बुखार, खांसी, पेट में जलन, ब्लड प्रेशर और आंखों से संबंधित बीमारी से ग्रसित मिले।