हरिद्वार थाना श्यामपुर क्षेत्र के कांगड़ी गॉव में देर रात एक युवक की हत्या से हड़कंप मच गया । अज्ञात बदमाशों ने युवक की पत्थर से सर कुचलकर हत्या कर दी। उसका नाम विनोद बताया जा रहा है, जो कुछ दिन पूर्व ही पिता के देहांत के बाद करनाल से अपनी मां के पास रहने आया था । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।