अंतर धार्मिक विवाह को लेकर बीजेपी नेताओं की तरफ से आए दिन कोई न कोई बयान सामने आता रहता है। अब इस मुद्दे को लेकर लक्सर से बीजेपी विधायक संजय गुप्ता ने विवादित बयान दिया है। संजय गुप्ता ने कहा है कि अगर लव जिहाद चलता रहा तो हिंदू युवा इसका जवाब लव क्रांति से देंगे।