पिंडरघाटी बहुद्देशीय विकास एवं सांस्कृतिक समिति थराली के द्वारा कुलसारी के मैदान में दस दिवसीय रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम दिन के नट नटी का अभिनय प्रस्तुत किया गया। सूत्रधार पंडित रामकृष्ण चंदोला ने कहा कि जब जब संसार में अत्याचार और व्यभिचार बढ़ता है तब तब भगवान का अवतार होता है। जब राक्षसों का अत्याचार चरम सीमा पर था और रावण ने अपनी शक्ति के बल पर ऋषि मुनियों और देवताओं पर अत्याचार किए तब भगवान राम धरती पर अवतरित हुए। उन्होंने कहा कि कुलसारी में पहली बार रामलीला के मंचन से भक्त और क्षेत्रवासी अभिभूत है। वर्तमान समय में इस प्रकार के आयोजनों की बहुत प्रासंगिकता है।