फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tharali: एनडीआरएफ की टीम ने छात्रों को दिया आपदा से निपटने का प्रशिक्षण

सोमवार को पीएमश्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज ग्वालदम में कमांडेंट सुदेश कुमार दराल 15वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के तत्वाधान में इंस्पेक्टर पंकज कुमार एवं उनकी टीम द्वारा अपग्रेडेड स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम के अंतर्गत आपदाओं से निपटने और उनके प्रभाव को कम करने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को ओवरव्यू आफ एनडीआरएफ, रोल और रिस्पांसिबिलिटी ऑफ एनडीआरएफ, हृदय घात होने पर उपाय सीपीआर, गला चौक होने पर उपाय , ब्लीडिंग कंट्रोल, इमरजेंसी/नॉन इमरजेंसी मूव, इंप्रोवाइज के तरीके से स्ट्रैचर तैयार करना ,फायर एमरजेंसी, बाढ़, भूकंप के दौरान क्या करें क्या ना करें और इंप्रोवाइज फ्लोटिंग डिवाइस के बारे में जानकारी दी गई और उसका प्रदर्शन किया गया। जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भविष्य में आने वाली किसी भी प्रकार की इमरजेंसी से निपटने के लिए सीखने का प्रयास किया। साथ ही अपग्रेडेड स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम के तहत डीएम किट तथा पैम्पलैट्स, विद्यालय एवं छात्रौं को रिफ्रेशमेंट प्रदान किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें