फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवाल के बेराधार गांव में धूमधाम से हुआ रामलीला का समापन

विशाल कुमार Updated Fri, 26 Jun 2026 06:21 PM IST

चमोली - 16 जून से ग्राम पंचायत बेराधार गांव में आयोजित रामलीला का शुक्रवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। समापन का मुख्य आकर्षक भरत मिलाप का मंचन रहा। जिसे देखकर मौजूद दर्शक भावुक हो उठे। बेरधार में आयोजित रामलीला में बनवास काटकर लौटे श्री राम और उनके भाई भरत के मिलाप का मंचन हुआ, पूरा पंडाल जय श्री राम के जयकारों के गूंज उठा। इस अलौकिक मिलाप के दृश्य को देखकर मौजूद दर्शकों की आंखें नम हो गई। इसके बाद प्रभु श्री राम का भव्य राज्याभिषेक किया गया। इस आयोजन में बेराधार, धरातल्ला, धरामल्ला, सहित आसपास से सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरूष और बच्चे पहुंचे। समापन समारोह में पहुंचे अतिथि ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत व कांग्रेस के वरिष्ट नेता इंद्र सिंह राणा ने कहा कि इस तरह के आयोजन हमारी संस्कृति का जीवित रखते हैं और नई पीढ़ी को मर्यादा पुरूषातम राम के आदर्शो पर चलने की प्रेरणा देते हैं। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट व कमेटी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र वासियों, कलाकारों, दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें