फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्बुलेंस में गर्भवती महिला की मौत पर थराली में प्रदर्शन, जांच की मांग

विशाल कुमार Updated Wed, 01 Jul 2026 05:28 PM IST

थराली में 108 एम्बुलेंस में गर्भवती महिला सरिता देवी की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कुराड़ गांव निवासी महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही के आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि समय पर रेफर न किए जाने से स्थिति बिगड़ गई। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएचसी थराली में प्रदर्शन और धरना दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक डॉ. जीतराम, ब्लॉक प्रमुख प्रवीण पुरोहित और नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत ने किया। आंदोलनकारियों ने मामले की जांच और लापरवाह डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने मांग पूरी होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें