फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुंग्री में नागिनी देवी जेठुलाबार की 39 वर्ष बाद देवरा यात्रा

Renu Saklani Updated Sat, 07 Mar 2026 06:07 PM IST

नारायणबगड़ प्रखंड के संस्कृत ग्राम डुंग्री में नागिनी माता (नैणी देवी) जेठुलाबार की 39 वर्ष बाद आयोजित की जा रही देवरा यात्रा की तैयारियों को लेकर शनिवार को ग्रामवासियों ने बैठक की। बैठक में मां नैणी देवी की 6 माह तक आयोजित होने वाली देवरा यात्रा की प्रारंभिक तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया। देवरा यात्रा संचालन समिति के अध्यक्ष अनिल उनियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में देवरा यात्रा का आयोजन पौराणिक मान्यताओं और परंपराओं के साथ भव्य रूप में करने पर सहमति जताई गई। कहा गया कि सितंबर माह में देवरा यात्रा के शुभारंभ पर होने वाले नैणी देवी के घट उदभव कार्यक्रम को समारोहपूर्वक आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर देवरा यात्रा के सफल संंचालन के लिए ऐरवाल,चिनवाल,बोझरिया ,भंकोरया तथा यात्रा में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं के नामों को सूचीबद्ध कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें