कर्णप्रयाग में दिवाली के लिए बाजार सज गया है। व्यापारियों ने मुख्य बाजार में दुकानें लगाई हैं। खील, बताशे, मिठाई, मालाएं सहित आतिशबाजी की दुकानें लगनी शुरू हो गई है। इधर आतिशबाजी की दुकानों को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के निर्देश जारी किए हैं। कोतवाली निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने सभी दुकानदारों को रेत की बाल्टी, अग्निशमन सिलिंडर सहित अन्य उपाय करने के दिए निर्देश। वहीं मुख्य बाजार में दिवाली बाजार लगने पर जाम की भी समस्या रहेगी।