फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग: भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक, तीनों विधानसभा के पदाधिकारी रहे मौजूद

Alka Tyagi Updated Thu, 07 May 2026 05:53 PM IST

भारतीय जनता पार्टी की जिला पदाधिकारी बैठक बृहस्पतिवार को यहां एक होटल में आयोजित हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक मजबूत होने और जिम्मेदारी से अपने कार्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। बैठक का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को मजबूत किया जा रहा है, जिसके लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल ने राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा तय किए गए मासिक बैठकों के कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले सप्ताह में मंडल पदाधिकारी, दूसरे में जिला पदाधिकारी, तीसरे में शक्ति केंद्र और अंतिम सप्ताह में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना जाएगा। साथ ही, बूथ बैठकों में आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें