अमर उजाला की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम में चमोली के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अभिषेक भट्गाईं ने कहा कि यदि यातायात में नियमों और पालन और सावधानी हो तो सड़क दुर्घटनों से सुरक्षित होगी। बृहस्पतिवार को नगर के उमा सरस्वती विद्या मंदिर में मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन के साथ शुरू हुए संवाद कार्यक्रम में अभिषेक भट्गाईं ने दोपहिया वाहन चालन में हेलमेट को जरूरी बताया। भटगाईं ने कहा कि सड़क सुरक्षा के तीन कारण हैं। इनमें पहला कारण वाहन की खराबी, दूसरा व्यक्ति की लापरवाही और तीसरा सड़कों की खराबी।