बदरीनाथ धाम में एक नवंबर को दीपमालिका उत्सव मनाया जाएगा। यहां पर माता लक्ष्मी के साथ ही धन के देवता कुबेर जी साक्षात रूप में विराजमान रहते है। इस दौरान बदरीनाथ मंदिर को फूलों से सजाया जाता है। बदरीनाथ धाम के धर्म अधिकारी राधा कृष्ण थपलियाल ने बताया कि लोगों में लक्ष्मी पूजन को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। पंचागगणना के अनुसार बदरीनाथ धाम में दीपमालिका उत्सव एक नवंबर को मनाया जाएगा।