फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभावित परिवारों से मिले भाकपा (माले) के प्रतिनिधि, न्याय का दिया आश्वासन

विशाल कुमार Updated Thu, 16 Jul 2026 06:19 PM IST

नारायणबगड़ ब्लॉक के कोठली गांव के रामलाल की मौत के मामले में भाकपा (माले) के प्रतिनिधियों ने प्रभावित परिवारों से भेंट की। उन्होंने प्रभावित परिवारों को न्याय की लड़ाई में एकजुट होने का आश्वासन दिया। फरवरी माह में रामलाल एक बारात में गए थे। लेकिन संदिग्घ परिस्थितयों में उनका शव रास्ते में मिला था। वे शादियों में बैंड बजाने का काम करते थे। मृतक रामलाल के पुत्र बादल ने बताया कि वे संदिग्ध आरोपियों के नाम भी पुलिस को लिखित रुप में दे चुके हैं। लेकिन घटना के पांच महीने बीत जाने के बाद भी अब तक कोई कार्रवई नहीं हो पाई है। भाकपा (माले) के राज्य सचिव इन्द्रेश मैखुरी ने कहा कि यदि दोषी नहीं पकड़े गए। तो इससे अपराधियों को अपराध करने के लिए बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल न्याय दिलाए जाने और दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें