फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली: देवाल बाजार में कांग्रेसियों का जश्न, केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे पर फोड़े पटाखे

विशाल कुमार Updated Sat, 25 Jul 2026 06:26 PM IST

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद देवाल बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाके फोड़कर जश्न मनाया। पार्टी न इस घटनाक्रम को युवाओं, छात्रों व विपक्ष की सामूहिक आवाज की जीत बताया। पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शनिवार को देवाल मुख्य बाजार में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक डॉ जीतराम के नेतृत्व में पटाके फोड़कर जश्न मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर आक्रोस जताया। पूर्व विधायक डाॅ जीतराम ने कहा कि यह युवाओं व छात्रों के संघर्ष की जीत है। जिसके आगे सरकार को झुकना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में लगातार हो रही पेपर लीक और अव्यवस्थाआं के कारण जनता में भारी रोष है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें