फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: कर्णप्रयाग में भूधंसाव से प्रभावितों संग विधायक और डीएम के साथ हुई वार्ता, एक मत से लिखित प्रस्ताव देने को कहा

Alka Tyagi Updated Mon, 20 Apr 2026 06:37 PM IST

नगर के भूधंसाव से प्रभावितों परिवारों के साथ प्रशासन ने बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी और विधायक ने सभी को एक मत में सहमति करने की बात कही। प्रभावितों की लिखित प्रस्ताव के आधार पर प्रस्ताव को शासन के लिए भेजा जाएगा। जिसके बाद पुर्नवास, मुआवजा,ट्रीटमेंट आदि की कार्रवाई हो सकेगी। सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि कर्णप्रयाग के भूधंसाव के मामले को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री से वार्ता की थी। मुख्यमंत्री ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए सचिव आपदा प्रबंधन से वार्ता की। जिसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने प्रभावित परिवारों से आपसी सहमति बनाकर लिखित प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा। ताकि मुआवजा वितरण एवं भूधंसाव ट्रीटमेंट कार्यों को शीघ्र प्रारंभ किया जा सके। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने प्रभावित परिवारों से संवाद करते हुए कहा कि सभी प्रभावित परिवार आपसी सहमति से क्षतिग्रस्त मकानों के मुआवजे एवं संभावित विस्थापन के संबंध में एकमत प्रस्ताव तैयार कर लें। जिसे शासन को प्रेषित किया जाएगा, जिससे नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जा सकें। बैठक में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता प्रशांत श्रीवास्तव ने कहा कि भूधंसाव प्रभावित क्षेत्र में तकनीकी रूप से आवश्यक ट्रीटमेंट कार्य प्रस्तावित है। वहीं कर्णप्रयाग। विधायक अनिल नौटियाल और जिलाधिकारी ने गौचर नगर पालिका के साकेतनगर नगर और भट्टनगर का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां पर बारिश आने पर नालीयों का पानी लोगों के घरों में घुस रहा था। साथ ही जगह-जगह जल भराव की समस्या भी उत्पन्न हो रही है। विधायक अनिल नौटियाल ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर यहां पर नगर पालिका की ओर से कार्ययोजना बनाई गई है। जिसे प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। साथ ही जल्द इसे वित्तीय स्वीकृति मिल जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें