कर्णप्रयाग। सोमवार को वीसीडीएसएन आदर्श राइंका में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेंद्र सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक विनोद थपलियाल एवं साइबर टीम ने बच्चों को हेल्प लाइन, यातायात नियम और नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। नशा उन्मूलन की शपथ दिलाते हुए अफसरों ने चाइल्ड प्रोनोग्राफी कानूनन अपराध, अनचाहे एप के माध्यम से ठगी, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साइबर सुरक्षा की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सवाल और जवाब देने वाले छात्रों को फाउंडेशन की ओर से पुस्तक पुरस्कार के रूप में दी गई। जबकि अखबार पढना क्यों जरूरी है के पंपलेट भी वितरित किए गए।