कर्णप्रयाग में सेवा इंटरनेशनल द्वारा संचालित महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं हेतु एक माह का सिलाई प्रशिक्षण दिया गया। ग्रामीण उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत एक माह का आवासीय प्रशिक्षण खादी ग्रामोद्योग विभाग देहरादून के एमडीटीसी शाखा द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के उपरांत खादी ग्रामोद्योग विभाग देहरादून द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए। सेवा इंटरनेशनल के जिला प्रबंधक प्रदीप नेगी ने बताया कि प्रशिक्षण में प्रशिक्षक नुपुर शाह द्वारा मशीन संबधित तकनीकी जानकारी के साथ ही कपड़ों से जुड़ी जानकारियां। विभिन्न प्रकार की कटिंग्स, सिलाई कौशल की जानकारियां दी। प्रशिक्षण कार्यशाला में जनपद चमोली के विभिन्न विकास खंडों की 21 महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।