फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर: पीआरडी जवानों ने मांगा समान कार्य के लिए समान वेतन

गायत्री जोशी Updated Thu, 23 Apr 2026 03:56 PM IST

बागेश्वर में पीआरडी जवानों ने समान कार्य का समान वेतन देने समेत अन्य लंबित मांगों के निदान की मांग तेज कर दी है। जवानों ने विकास भवन परिसर में बांह में काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। जल्द समस्याओं का निदान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। बृहस्पतिवार को पीआरडी संगठन की उपाध्यक्ष नीमा वर्मा के नेतृत्व में जवानों ने विभाग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उपाध्यक्ष वर्मा ने बताया कि विगत 18 मार्च से देहरादून में लंबित मांगों के लिए धरना चल रहा है। इसके समर्थन में जिला स्तर पर भी सांकेतिक प्रदर्शन किया जा रहा है। पीआरडी जवान समान कार्य के लिए समान वेतन और वर्ष भर रोजगार उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। जवानाें का कहना है कि एक ही विभाग में एक तरह के कार्य के लिए अलग-अलग वेतन दिया जाना उचित नहीं हैं। आरोप लगाया कि आंदोलन के बावजूद सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं नजर आ रही है। इस मौके पर रंजना गढि़या, सुंदर लाल, आनंद खेतवाल, महेश लाल, तनुजा कुमार, रवींद्र सिंह, प्रकाश भट्ट, ललित कुमार आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें