फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर: सिंचाई नहर की मरम्मत को लेकर किसानों का डीएम को ज्ञापन, किया प्रदर्शन

बागेश्वर जिले के घिरौली और आरे गांव की सिंचाई नहर के क्षतिग्रस्त होने से किसानों को पानी नहीं मिल पा रही है। सिंचाई नहीं होने से फसलों की पैदावार पर असर पड़ रहा है। किसानों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर जल्द नहर की मरम्मत कराने की मांग की है। किसानों ने बताया कि गांव की एकमात्र सिंचाई नहर तुपेड़ से बनी है। पिछले पांच साल से नहर क्षतिग्रस्त हो रही है। हर साल नहर में लीकेज की समस्या बढ़ने से खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। बताया कि पांच साल पहले की अपेक्षा पैदावार काफी कम हो गई है। उपज कम होने से किसानों को आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ रहा है। खेतीबाड़ी से आजीविका कमाने वालों को अधिक परेशानी हो रही है। किसानों ने जल्द नहर की मरम्मत कराकर समस्या का निदान करवाने की मांग की। इस मौके पर योगेश खेतवाल, पूरन सिंह, सुरेश खेतवाल, दीपक खेतवाल, कैलाश सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें