बागेश्वर में पशुपालकों के लिए अच्छी खबर है। जिले के 29 पशु अस्पताल और पशु सेवा केंद्रों में चारा बीज का वितरण शुरू हो गया है। विभाग पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर खत्म होने तक मक्का और ज्वार बीज का वितरण करेगा। पशुओं के लिए कीड़े मारने की दवा भी सरकारी दर पर उपलब्ध कराई जा रही है।