फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में कैरम प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

गायत्री जोशी Updated Mon, 25 May 2026 04:33 PM IST

अल्मोड़ा नगर के जौहरी बाजार में आयोजित स्व.भगवती प्रसाद लोबियाल स्मृति कैरम प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने स्ट्राइक से अपनी उंगलियों का करतब दिखाया। प्रतियोगिता के 16वें दिन पहला एकल मुकाबला धीरज साह और यशवंत पवार के बीच खेला गया। धीरज साह ने 32-15 के अंतर से शानदार जीत दर्ज की। दूसरा एकल मैच दीप चंद्र वर्मा और दिपेश वर्मा के बीच हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में दिपेश ने 30-22 के अंतर से मैच अपने नाम किया। वहीं तीसरा एकल मुकाबला फिरोज अंसारी और धर्मेंद्र के मध्य खेला गया। इसमे धर्मेंद्र बिष्ट ने 32-19 अंतर से मैच जीता। हबीब अहमद, मोहम्मद उवेश, हर्षवर्धन वर्मा, प्रदीप वर्मा, सचिन कुमार मैच के निर्णायक और प्रमोद कुमार पांडे, मनिक पांडे स्कोरर रहे। वहां समिति मनोज वर्मा, नीरज बोरा, मनीष साह, शरद गुरुरानी, किशन साह, प्रदीप लटवाल, डॉ. नारायण बिष्ट सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें