फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: बीएससी और वाणिज्य संकाय ने जीते संकाय किक्रेट मुकाबले

गायत्री जोशी Updated Fri, 17 Apr 2026 04:19 PM IST

अल्मोड़ा में एचएनबी स्टेडियम में एसएसजे परिसर की अंतर संकाय क्रिकेट प्रतियोगिता के मुकाबले बीएससी और वाणिज्य संकाय ने जीते। बृहस्पतिवार को पहला मुकाबला बीएफए और बीएससी संकाय के बीच खेला गया। बीएससी ने पहले खेलते हुए 198 का विशाल लक्ष्य खड़ा कर दिया। जवाब में बीएफए की टीम महज 60 रनों पर ही सिमट गई। बीएससी के दीपक लोहनी ने 57 और वरुण कपकोटी ने 40 रन बनाए। बीएससी ने 138 के बड़े अंतर से मैच जीत लिया। दूसरा मैच विधि और वाणिज्य संकाय के बीच हुआ। विधि संकाय ने पहले खेलते हुए 134 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाणिज्य संकाय की टीम ने तीन विकट खोकर आसानी से मैच अपने नाम किया। टीम के लिए वाणिज्य संकाय के आदित्य ने 39 और विशाल ने 20 रन जोड़े। सूजल, नैतिक, संदीप, मोहित सिंह बिष्ट अंपायर और लक्की रावत मैच के स्कोरर रहे। वहां विवि के क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली खान, छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल, डॉ. केके खोलिया, प्रेम सिंह लटवाल, किशन टम्टा सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें