फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कांग्रेस की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का बुद्धि शुद्धि यज्ञ

गायत्री जोशी Updated Sun, 11 Jan 2026 10:49 PM IST

अल्मोड़ा में भाजपा ने कांग्रेस की राज्य विरोधी बयानबाजी और जनभावनाओं के अपमान करने के विरोध में रविवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। उन्होंने कांग्रेस नेताओं की सद्धबुद्दि की कामना की। इस मौके पर नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि जब राजनीति में मर्यादा टूटने लगे, तब समाज को आध्यात्मिक चेतना से मार्ग दिखाना चाहिए। नगर निगम के मेयर अजय वर्मा ने कहा कि यह यज्ञ उन राजनीतिक दलों और नेताओं की विवेकहीन टिप्पणियों और उत्तराखंड विरोधी मानसिकता के विरोध में किया गया जो बार-बार उत्तराखंड की एकता, संस्कृति के प्रति अपमानजनक वक्तव्य दे रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल ने कहा कि यह यज्ञ राष्ट्रविरोधी विचारधारा का सांस्कृतिक विरोध और राज्य की जनता को सकारात्मक और आध्यात्मिक संदेश देने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि भटके हुए कांग्रेस नेताओं को सद्बबुद्धि मिले। वहां पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा किरन पंत, प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा कैलाश गोस्वामी, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा त्रिलोक राम, नगर महामंत्री देवेंद्र भट्ट, सौरव वर्मा, मनोज तिवारी, त्रिलोचन जोशी,मनोज सनवाल आदि मौजूद रहे। ----------------- द्वाराहाट में भाजपा ने किया कांग्रेस की सद्बुद्धि के लिए बुद्धिशुद्धि यज्ञ द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। भाजपा मंडल द्वाराहाट ने रविवार को सरस्वती मंदिर प्रांगण में कांग्रेस पार्टी की सदद्बुदि के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने कांग्रेस नेताओं के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ की गई टिप्पणियों को निकृष्ट राजनीति बताया। कहा कि व्यक्तिगत सम्मान की हानि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस का यह तरीका उसकी घटियापन, निकृष्टता और हताशा का परिचायक है। हर व्यक्ति का अपना परिवार होता है। जब वह इस तरह की राजनीति देखते हैं, तो उनके मन में क्या विचार आता होगा, यह समझ से परे है। वहां जिला महामंत्री भूपेंद्र कांडपाल, जिला मीडिया प्रभारी धीरेंद्र मठपाल, मंडल अध्यक्ष विजय बजेठा, महामंत्री वीरेंद्र नेगी, हरीश भट्ट, मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र रौतेला, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह, कैलाश भट्ट, राजा साह, गिरीश चौधरी, महेंद्र मैनाली, नवीन पांडे आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें