फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा डीएम ने पुस्तकालय विस्तार का किया निरीक्षण

अल्मोड़ा डीएम ने राजकीय जिला पुस्तकालय का निरीक्षण किया और इसके प्रस्तावित विस्तार कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि पुस्तकालय के लिए अलग भवन विकसित किया जाए, जिसमें बच्चों के लिए विशेष सेक्शन, डिजिटल लाइब्रेरी और ई-रीडिंग जोन जैसी आधुनिक सुविधाएं हों। शनिवार को निरीक्षण के दौरान डीएम ने वर्तमान भवन की संसाधन स्थिति, बैठने की व्यवस्था और पुस्तकों के रख-रखाव की समीक्षा की। उन्होंने पाठकों की सुविधा के लिए पुस्तकालय का समय सुबह बजे से रात 10 बजे तक करने, हीटर और आरओ की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने और परिसर में सोलर लाइट तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम युक्ता मिश्र,सीईओ अत्रेश सयाना,एसडीएम सदर संजय कुमार और ईई आर चंद्रा मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें