फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में सुर, लय व ताल से देवी की आराधना

Pragati Chand Updated Mon, 23 Mar 2026 10:21 AM IST

चैत्र नवरात्र पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में चल रहे नवरात्र संगीत महोत्सव के चौथे दिन रविवार को शिवार्चनम् मंच पर भक्ति, आस्था एवं आध्यात्मिकता का दिव्य संगम दिखा। संगीत संग भक्त मां भगवती की आराधना में मग्न होकर आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित रहे। जवाहरलाल के शहनाई वादन से शुरुआत हुई। शिवानी शुक्ला ने भजन से सभी को विभोर किया। बेंगलुरु की नृत्योदय अकादमी के कलाकारों ने सामूहिक नृत्य से बाबा को भी मुग्ध किया। अर्चना महेस्कर ने भजन, शेर सिंह ने देवी पचरा आदि सुनाकर देवी की आराधना की। सेकंड-इन-कमांड, सीआरपीएफ के आलोक कुमार ने कलाकारों को माला एवं अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें