वाराणसी जिले के भेलूपुर थाना क्षेत्र के मानसरोवर इलाके में स्थित श्रीराम तारक आंध्रा आश्रम में दो सगे भाइयों ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी तब हुई जब कमरे से दुर्गंध आने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए छानबीन में जुटी।