विकासशील उद्योग व्यापार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश सिंह रघुवंशी ने बुधवार को पराड़कर भवन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वर्तमान समय में कई विभागों की कार्यशैली और कुछ अराजक तत्वों की मिलीभगत के कारण व्यापारी लगातार उत्पीड़न के शिकार हो रहे हैं। जिससे व्यापारिक माहौल पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। रमेश सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी धर्मों और जातियों को साथ लेकर गरीब, वंचित और असहाय लोगों के लिए योजनाएं संचालित कर रही है, जो स्वागत योग्य है। सरकार की नीयत गरीबों को लाभ पहुंचाने की है, लेकिन जिला स्तर पर कुछ विभागों द्वारा व्यापारी वर्ग को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है।