फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जीएसटी की विसंगतियों से व्यापारी परेशान, व्यापारी बोले-अज्ञानतावश त्रुटि के कारण पेनाल्टी वसूली गलत

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 14 Sep 2024 10:47 PM IST

फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल नई दिल्ली के महामंत्री आरके गौर ने कहा कि जीएसटी की विसंगतियों से व्यापारी परेशान है। अज्ञानतावश त्रुटि के कारण पेनाल्टी वसूली गलत है। व्यापारियों को संगठित होकर विरोध दर्ज कराने की जरूरत है। शनिवार को पिपलानी कटरा स्थित होटल में व्यापारियों ने जीएसटी पर मंथन किया। इस दौरान पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपा गया। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोवती ने कहा कि सिंगल बिंदु जीएसटी प्रणाली अपनाई जाए। इससे सरकार का अनावश्यक खर्च कम होगा और व्यापारियों को भी आसानी होगी। अधिवक्ता शरद त्रिपाठी ने कहा कि 2017 के बाद से लगातार संशोधन के बावजूद ब्याज व पेनाल्टी एक साथ वसूलना गलत है। अध्यक्षता प्रेम मिश्रा व संचालन अशोक जायसवाल ने किया। इस मौके पर आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी, राजेंद्र गोयनका, अजय अग्रवाल, राजेश भाटिया, नीरज पारिख, श्रीनारायण खेमका, गोकुल शर्मा, अनुज डिडवानिया, सुजीत गुप्ता, अमित सेवारमानी, राहुल मेहता आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें