काशी में गंगास्नान के लिए आएं लोगो के डूबने की दुखद घटना आए दिन मिलती रहती है। जिनमें मुख्यतः युवाओं की संख्या कहीं अधिक है।गंगा किनारे सुरक्षात्म प्रबंध के लिए लगाए गए चेतावनी बोर्ड घाटों पर अस्त व्यस्त मिलें।रविवार को नमामि गंगे गंगा विचार मंच व मीरा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के दौरान निषादराज घाट पर एक चेतावनी बोर्ड गंगा के आंचल से मिली।मंच के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि के नेतृत्व राजघाट से लेकर प्रहलाद घाट तक सफाई हेतु जनजागरण के लिए श्रमदान किया जा रहा था।इस दौरान गंगा में चेतावनी बोर्ड भी मिली।शिवम अग्रहरि ने वीडियो संदेश के माध्यम से जिला प्रशासन से मांग की है कि प्रत्येक घाटों पर सुरक्षात्म प्रबंध किए जाएं।साथ ही स्नानार्थियों से भी गहरे जल में न जाने अनुरोध किया।