फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महाशिवरात्रि के लिए श्री काशी विश्वनाथ धाम में की जा रही विशेष तैयारियां

अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 20 Feb 2025 09:38 PM IST

महाकुंभ के पावन पर्व में पड़ रही महाशिवरात्रि के लिए श्री काशी विश्वनाथ धाम में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए कटिबद्ध होकर मंदिर न्यास प्रत्येक बिंदु पर पुख्ता इंतजाम कर रहा है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री विश्व भूषण ने महाशिवरात्रि की व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि महाकुंभ की पुनीत बेला की महाशिवरात्रि पर इस वर्ष भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है। धाम में महाकुंभ के पलट प्रभाव में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। इसको देखते हुए पूर्व से ही पूरी क्षमता से सभी जरूरी इंतजाम किए गये हैं और श्रद्धालुओं को उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें