महाकुंभ से आए श्रद्धालुओं के लिए कई सामाजिक संस्थान और मंडल ने भंडारे का आयोजन किया। इसमें काशी रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन, जरी व्यापार मंडल और लोहा व्यापार मंडल ने महाकुंभ प्रयागराज से काशी आए श्रद्धालुओं के लिए हथुआ मार्केट गेट पर सेवा शिविर लगाया। जिसमें श्रद्धालुओं को बनारसी कचौड़ी सब्जी और मिष्ठान खिलाकर की सेवा की गई। वाराणसी सिटी के पास महाकुंभ यात्रियों के लिए एआइएमआइएम की तरफ से भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें लगभग 5000 लोगों को कुंभ यात्रियों के लिए पूरी सब्जी और लड्डू बांटे गए। इस दौरान प्रेम मिश्रा, अशोक जायसवाल, रजनीश कन्नौजिया, इम्तियाज अहमद, शमशाद खान आदि मौजूद रहे।