गिरजाघर गोदौलिया मार्ग को रोपवे के निर्माण कार्य के कारण पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से जरूरी ये कदम प्रशासन ने उठाया है आने वाले दिनों में जब यहां रोपवे दिखाई देगा तस्वीर कुछ और ही होगी। बता दें कि पिछले दिनों यहां पर बुल्डोजर चलता दिखाई दिया था अब यहां निर्माण शुरू हो गया है काशी आने वाला हर कोई इस विकास को देख सराहना के पुल बांध रहा है।