वाराणसी में बौद्ध विहार पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का शनिवार को 112वां दिन रहा। अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण फ्रेंड विलेज के विरोध में धरना प्रदर्शन का नेतृत्व राम सुरत ने किया। इस बीच वक्ताओं ने कहा कि आज पूरे विश्व में युद्ध का दौर चल रहा है और भगवान बुद्ध की देशना शांति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। शांति मैत्री करुणा जन-जन में संचार हो। विश्व पटल पर भगवान बुद्ध की देशानाएं गूंज रही हैं और सरकार ऐसे रमणीक बौद्ध विहार को उजाड़ने की बात कर रही है। ऐसा केंद्र वाराणसी, चंदौली जिले में कहीं नहीं है। आज के युग में सबको शांति और सुख समृद्धि की आवश्यकता है, लेकिन कोई व्यक्ति सुख शांति से जीने के लिए उन देवताओं की तरफ अपना ध्यान नहीं दे रहा।