फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में पीएम मोदी के आगमन की तैयारी, हेलीपैड से लेकर दीवारों को सजाया जा रहा; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 03 Nov 2025 09:35 PM IST

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर बरेका में विशेष सफाई अभियान के साथ ही बरेका के केंद्रीय खेल मैदान पर तीन हेलीपैड बनकर तैयार हो गया है। रात्रि विश्राम के मद्देनजर गेस्ट हाउस के कमरा नम्बर 12 व 13 को सजाया जा रहा है। बनारस रेलवे स्टेशन से वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने के मद्देनजर बनारस स्टेशन पर अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा। सोमवार की रात में एएसपीजी के साथ डीआरएम भी डटे रहे। बनारस स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर लगी एक्सरे मशीन को हटा दिया गया है। साफ-सफाई युद्ध स्तर पर शुरू हो गई है। बरेका परिसर स्थित अंडरपास, हेलिपैड मैदान और गेस्ट हाउस सभी जगहों पर प्रधानमंत्री के अगवानी की तैयारी जमकर हो रही है। सिनेमा हॉल मैदान के प्रमुख द्वार का रंग-रोगन कर मैदान में तीन पक्के हेलिपैड बना दिए गए हैं। बनारस रेलवे स्टेशन के परिसर की सड़क हो या बनारस स्टेशन का नेमप्लेट सबको आकर्षक बनाया जा रहा है। सोमवार को जीआरपी व आरपीएफ के कप्तान ने भी बनारस स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बीएलडब्लू के अलावा आसपास के एरिया को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें