पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधार के लिए खुद सड़कों पर उत्तर कर मोर्चा संभाला। उनके साथ में डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी सहित कई थानों की पुलिस के जवान मौजूद रहे। सीपी ने मैदागिन चौराहे से लेकर बाबा विश्वनाथ गेट नंबर चार, गोदौलिया, दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के दौरान निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अगर सड़कों पर अतिक्रमण हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। कुछ लोगों की दुकानों के ऊपर चालान भी किए।