कमिश्नरेट के काशी जोन के आदमपुर, जैतपुरा, कोतवाली, चेतगंज, सिगरा, चौक, दशाश्वमेध, लक्सा, भेलूपुर, लंका और चितईपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार से ई-रिक्शा नई व्यवस्था के तहत चलाए गए। नई व्यवस्था का शुभारंभ ट्रैफिक पुलिस लाइन में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल हरी झंडी दिखाकर किया।