धर्म और संस्कृति की विश्वविख्यात नगरी काशी अब खेल के राष्ट्रीय मानचित्र पर एक नया इतिहास रचने जा रही है। 4 जनवरी से सिगरा स्थित नवनिर्मित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में 74वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ होगा। इस भव्य आयोजन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्टेडियम में मौजूद रहकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगे।