वाराणसी का मालगोदाम रोड गड्ढों में तब्दील हो गया है। इस कारण आने-जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिन पहले भी हुई बारिश में इस रोड पर घुटने तक पानी लग गया था। गड्ढों के कारण एक ई-रिक्शा भी पलट गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।