वाराणसी। रोहनिया-बच्छाव जोन के विद्यालयीय बालक एवं बालिकाओं की अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग की जोनल कुश्ती प्रतियोगिता कर्दमेश्वर महादेव इंटर कॉलेज, कंदवा पूर्वी में आयोजित हुई। अंडर-14 बालक वर्ग में महामना मालवीय इंटर कॉलेज के आर्यन, राजकुमार, युवराज यादव और अखिलेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया।