श्री काशी विश्वनाथ धाम में महाकुंभ का पलट प्रवाह जारी है। भक्तों की भारी भीड़ के बीच मंदिर न्यास भक्तों की सुविधा और सुरक्षा को मुकम्मल करने के लिए प्रयत्नशील है। श्रद्धालुओं को श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन करने में असुविधा न हो इसके लिए मंदिर प्रशासन के अधिकारी निरंतर धाम में भ्रमण कर व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।