फिल्मी एक्टर हो या आम आदमी रील्स बनाने में आजकल हर कोई आगे है। रील्स बनाने की होड़ इस कदर बढ़ी है कि पुलिसकर्मी भी वर्दी में रील्स बनाने लगे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश से मिर्जापुर का है। यहां होमगार्ड कमांडेंट बीवी की धुन पर थिरकने लगे, पर जिला होमगार्ड कमांडेंट यह भूल गए कि पत्नी के गाने की धुन पर इठलाने के दौरान वर्दी भी पहने हुए हैं।